- दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर निकल लिए हमलावर

Chandauli news : अलीनगर के पटपरा में बाइक सवार बदमाशों ने साईकिल सवार को गोली मारकर हत्या कर दिये। घटना के वक्त जिले के आला अधिकारी तहसील दिवस में फरियाद सुन रहे थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर सीओ व इंस्पेक्टर पहुँच गए। साईकिल सवार के जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पछचान मुगलसराय चतुर्भुजपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुयी। हत्यारा किस दिशा से आये अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है।

अलीनगर में अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है। दो माह में चार चार इंस्पेक्टर वाले थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मामले घटित हो गए। जिसमें 20 अप्रैल को रेवसा गांव में कव्वाली कार्यक्रम में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती ने एक परिवार पर फायरिंग किया था।क्रिकेट मैच के दौरान खजूर गांव में 18 मई को फायरिंग हो गयी।28 में को मनोहरपुर में ज्वेलरी शॉप मालिक को बदमाशों ने गोली मर दी। अब शनिवार को दिन में ही साईकिल से जा रहे मनोज को पटपरा के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए।