क्राइमचंदौली

बिन प्रभारी कोतवाली नही ढूंढ पायी ब्यापारी

सीओ से कहा आंदोलन की राह पकड़ेंगे ब्यापारी

सकलडीहा। कस्बा स्थित पानी व कोल्डड्रिंक के थोक ब्यापारी सुमित रस्तोगी का छह दिन बाद भी सुराग नही लग सका। इससे ब्यापारियों में आक्रोश है। ब्यापारियों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अनिल पांडेय के लाइन हाजिर होने के बाद अस्थाई रूप से प्रभारी बने इंस्पेक्टर विमलेश मौर्य गुमशुदगी के मामले में सुस्ती दिखा रहे है।

व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को दुर्गा माता मंदिर पर हुआ। इसके बाद ब्यापार मंडल के लोंगो ने सीओ सकलडीहा से मिलकर घटना का खुलासा कण्व का दबाव बनाया। इन लोंगो ने कहा कि 24 घण्टे में पुलिस ब्यापारी का पता लगाने में असफल रही तो ब्यापारी अपने प्रतिष्ठान को बन्द कर आंदोलन करेगा। इन लोंगो ने कहा कि पुलिस साक्ष्य संकलन ठीक से नही कर रही है। सकलडीहा से निकलने वाले हर मार्ग पर सीसीटीवी लगा हुआ है। लेकिन अब तक पता नही लगा सकी है। इनके साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया की पुलिस उनके परिजनों को केवल परेशान कर रही है।

सीओ सकलडीहा राजेश राय का कहना है कि पुलिस की कई टीम इसमे लगी हुई है। परिवार को परेशान करने का आरोप गलत है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page