Uncategorized

रिंग सेरेमनी में पहुंची दुल्हन की दोस्त, दुल्हन को स्टेज से खींच ले गयी

लड़की को कमरे में अंदर से कर दी बन्द

दुल्हन की सच्चाई सामने आने पर टूट गया रिश्ता, घर वालो ने दुल्हन के दोस्त की कर दी पिटाई

News dsek: प्रेमी प्रेमिका के चक्कर में अब तक रिश्ते टूटने की बात सामने आती रही है। लेकिन एक ऐसा मामला आया है जिसमें दुल्हन की दोस्त ने ऐसा किया जिसके बाद शादी टूट गयी। हलांकि लड़की से दोस्त की घरवालों ने पिटाई कर दी। दुल्हन की सहेली ने दावा कि दोनों का समलैंगिक रिश्ता है। दुल्हन इस रिश्ते से मुकर गई। वहीं युवती को पहचानने से भी इनकार करने लगी। लेकिन युवती ने सुबूत दिखाया।

Oplus_16908288

मामला बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र का है। जहां क्वार्सी क्षेत्र के एक लड़के की रिंग सेरेमनी रविवार को गांधीपार्क बस स्टैंड के पास होटल में चल रही थी। लड़की-लड़का स्टेज पर थे तभी सफेद शर्ट व पैंट पहने एक युवती आयी और उसने दुल्हन बनने जा रही लड़की का हाथ पकडकर स्टेज से खींच ले गयी। जिसे एक कमरे में बन्द कर दी। इस पर दोनों में हाथापाई भी हुई। लड़की के इस हरकत के बाद जब परिजनों ने दरवाजा खटखटा लेकिन लड़की दरवाजा नही खोली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस बुलाया। पुलिस के आने के के बाद कमरे से बाहर निकली युवती ने दुल्हन के साथ समलैंगिक रिश्ता होने का खुलासा किया। लड़की ने चार साल से प्रेम संबंध होने का दावा किया। इस पर लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए और युवती से मारपीट करने लगे दूसरी तरफ लड़की इस रिश्ते से नकार गयी। उसने कहा कि वह युवती को जानती तक नहीं है। इस पर युवती ने दुल्हन संग रिश्ते के कई सुबूत दिखाए। लड़का पक्ष के लोगों ने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page